बड़ी खबर व्‍यापार

Mukesh Ambani को पछाड़ Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति


नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के नाम एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज सज चुका है। गौतम अडानी ने यह उपलब्धि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर हासिल की है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक में अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी 88.5 बिलियन नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 10वें स्थान पर हैं।

इस साल दुनिया में सबसे अधिक बड़ी अडानी की संपत्ति : दुनिया में अमीर व्यक्तियों की दौलत का लेखा जोखा रखने वाली Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति इस वर्ष 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक बढ़ी है जो दुनिया किसी अन्य बिलेनियर की तुलना में सबसे अधिक हैं।


पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट तक फैला है कारोबार : गौतम अडानी ने अपने कारोबार की शुरुआत मुंबई में एक हीरा कारोबारी के रूप की थी। जिसके बाद गौतम अडानी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज बात करें तो उनका कारोबार पोर्ट से लेकर एयरपोर्ट, माइनिंग, गैस, रिन्यूएबल एनर्जी, मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ हैं। वर्तमान समय में अडानी समूह की 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं कुल मार्केट कैप 10 लाख करोड़ से भी ज्यादा हैं।

2008 से नंबर वन थे अंबानी : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 2008 से लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब हासिल था। वर्तमान में बात करनी है तो मुकेश अंबानी की संपत्ति 87.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर काबिज हैं। जो गौतम अडानी से लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम है।

अमीरों की सूची में नंबर वन है Elon Musk : वही दुनिया के अमीरों की बात करें तो अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ Elon Musk दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति है वर्तमान में उनकी संपत्ति 235 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हैं। जिसके बाद 183 और 168 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ अमेजॉन के संस्थापक Jeff Bezos और फ्रांस की लग्जरी गुड बनाने वाली कंपनी LVMH के चेयरमैन Bernard Arnault दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज है।

Share:

Next Post

UP Election: भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, किसानों को मुफ्त बिजली, महिलाओं को स्कूटी समेत किये कई वादे

Tue Feb 8 , 2022
नई दिल्ली। यूपी चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब मैं 2022 के संकल्प पत्र की घोषणा करने के लिए उपस्थित हूं, तब मुझे यूपी के 5 साल पहले का दृश्य याद आता है। अमित शाह ने कहा कि […]