
वाशिंगटन। दुनिया के अमीरों की लिस्ट (World’s richest people List) में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। आज जारी ताजा लिस्ट में एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स (Asia’s Second Richest Person) गौतम अडानी (Gautam Adani) को बड़ा झटका लगा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी ग्रुप के चेयरमैन अब टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। अब 22वें स्थान तक लुढ़कने के बाद दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा थोड़ा कम हुआ है।
ट्रंप के टैरिफ के बाद दुनिया में काफी कुछ तेजी से बदल रहा है। कहीं फायदा तो कही नुकसान नजर आ रहा है। दुनिया भर के शेयर बाजारों में इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे अरबपतियों की संपत्ति में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर भी देखने को मिल रही है।
बिल गेट्स 14वें स्थान पर
बिलगेट्स, जो कभी दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके हैं, अब 14वें स्थान पर हैं। उनके ऊपर एक पायदान और नीचे जाने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि बिल गेट्स और एलिस वाल्टन दोनों की संपत्ति 122-122 अरब डॉलर है। माइकल डेल को वॉरेन बफे ने पछाड़कर अपना खोया हुआ रुतबा हासिल कर लिया है। वह 10वें नंबर पर और मजबूत हुए हैं। उनकी संपत्ति में गुरुवार को 632 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और नेटवर्थ 144 अरब डॉलर हो गया।
एलन मस्क को कितना हुआ नुकसान
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क 376 अरब डॉलर के साथ टॉप पर हैं। टॉप-10 अरबपतियों में मस्क गुरुवार को दौलत गंवाने वाले एक मात्र शख्स हैं। उन्हें 2.61 अरब डॉलर की चोट पहुंची। इनके ठीक पीछे लैरी एलिसन हैं, जिनकी संपत्ति 297 अरब डॉलर है।
मार्क जुकरबर्ग 274 अरब डॉलर के साथ तीसरे और कभी अरबपति नंबर वन रहे जेफ बेजोस 252 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं। इनकी संपत्ति में गुरुवार को 5.82 अरब डॉलर की उछाल दर्ज की गई। लैरी पेज (182 अरब डॉलर), इनके बाद स्टीव बाल्मर (179 अरब डॉलर), सर्गी ब्रिन (169 अरब डॉलर) हैं। जेनसन हुआंग (158 अरब डॉलर) के साथ 8वें स्थान पर हैं। कभी दुनिया के नंबर वन अमीर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट (156 अरब डॉलर) अब नौवें स्थान पर हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved