img-fluid

गौतम गंभीर का डर और आशीष नेहरा की चेतावनी, बत्तख मांस की यादगार घटना

March 21, 2026

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team)के मुख्य कोच(Head Coach) गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) ने आईपीएल का एक मजेदार किस्सा साझा किया था. 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)(Indian Premier League (IPL)) सीजन की शुरुआत उनके लिए कितनी खराब रही थी. उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गंभीर टूर्नामेंट की शुरुआत में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हो गए थे. गंभीर ने एक मजेदार घटना का जिक्र किया जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा शामिल थे. गंभीर ने बताया कि आशीष नेहरा ने उनसे कहा था कि वह रात के खाने में डक ऑर्डर करें ताकि चौथी बार शून्य पर आउट होने से बच सकें.

गंभीर ने हरभजन सिंह के शो पर खुलासा किया था, “दिल्ली के चार-पांच लड़के डिनर टेबल पर बैठे थे. आशीष नेहरा ने डक ऑर्डर किया. उन्होंने मुझसे कहा कि डिनर में डक खा लो, नहीं तो अगले मैच में फिर से डक मिल सकता है. मैंने बस थोड़ा सा चखा. उस मैच में मैंने एक रन बनाया और नेहरा ने मुझे उसके बाद मैसेज भी किया.”

लगातार तीसरी बार डक पर आउट होने के बाद गंभीर ने बताया कि उनकी टीम के को-ओनर शाहरुख खान से बातचीत हुई थी. गंभीर ने कहा कि वह खुद को प्लेइंग 11 से बाहर करना चाहते थे, लेकिन शाहरुख इसके खिलाफ थे. “2014 में अबू धाबी में मैंने आईपीएल की शुरुआत लगातार तीन डक के साथ की थी. चौथे मैच में मैंने एक रन बनाया. हमने अपने पहले पांच में से चार मैच हार दिए थे. हम गेम हारने के बाद रिट्ज कार्लटन लौट रहे थे. वह लॉबी में खड़े थे. उन्होंने मुझे साइड में ले जाकर पूछा कि क्या हो रहा है. मैंने कहा कि मैं खुद को बाहर करने का सोच रहा हूं.

  • गंभीर ने याद किया, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘जब तक तुम यहां हो और खेलना चाहते हो, खुद को बाहर नहीं कर सकते.’ उन्होंने मुझसे वादा लिया कि जब तक मैं टीम में हूं, हर मैच खेलूंगा. उसके बाद मैंने लगातार दो-तीन हाफ सेंचुरी लगाईं और 2014 मे हम जीते. कप्तानी के सात सालों में शाहरुख के साथ मेरी यही एक क्रिकेट की बातचीत थी.

    Share:

  • “पत्नी नौकरानी नहीं, बराबर की साथी है”-सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली। वैवाहिक विवाद (Marital Dispute) से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पति को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ कहा कि शादी किसी नौकरानी से नहीं, बल्कि जीवनसाथी से की जाती है। अदालत ने दो टूक कहा कि घर के कामों में पति को भी बराबरी से हाथ बंटाना होगा। कोर्ट ने टिप्पणी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved