मुंबई। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) के विजेताओं की ऐलान करा दिया गया है। ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार (Best Actor Award) जीता। इसके अलावा भी संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार ‘कांतारा’ को मिला है। अब इस बड़ी सफलता के बाद फिल्म के लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी जीत की खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने दर्शकों को दिया है। साथ कहा कि उन्हें फैंस का समर्थन जिम्मेदारी का अहसास कराता है।
View this post on Instagram
क्या है ‘कांतारा’ की कहानी
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किए गए संस्करणों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। हिंदी डब संस्करण नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। ‘कांतारा’ फिल्म की कहानी कर्नाटक के तटीय क्षेत्र की पौराणिक गाथा पर आधारित है। 200 साल पुरानी इस कहानी में हत्या, बदला और इंसाफ की कहानी है। एक युवा आदिवासी अपने दादा की मौत का बदला लेता है और पूरे समाज को इंसाफ दिलाता है। इस दौरान कर्नाटक के क्लासिकल ट्राइबल डांस की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म में दिखाया गया आदिवासी समाझ जंगलों का रक्षक है और वो नेचर से जुड़े रहने के संदेश को लोगों तक पहुंचाता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved