img-fluid

गायत्री साधकों ने भारत सहित 80 देशों में किया योगाभ्यास

June 21, 2026


हरिद्वार । गायत्री साधकों (Gayatri Practitioners) ने भारत सहित 80 देशों में (In 80 Countries including India) योगाभ्यास किया (Performed Yoga) ।


  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार का योग अभियान वैश्विक स्तर पर दिखाई दिया। भारत सहित 80 देशों में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षकों, गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों ने सामूहिक योगाभ्यास, प्रज्ञा योग साधना एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों साधकों ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास कर योग को जीवन-पद्धति के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न प्रज्ञा केंद्रों से योग, साधना और सांस्कृतिक जागरण के प्रेरक संदेश भी प्रसारित किए गए।

    शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम, आसन या रोग निवारण की पद्धति नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान का सर्वोच्च शिखर है। उन्होंने कहा कि यदि योग का उद्देश्य केवल बीमारी दूर करना होता, तो वह किसी साधारण चिकित्सा पद्धति से भिन्न नहीं होता। योग व्यक्ति की चेतना को ऊर्ध्वगामी बनाकर उसे आत्मविकास और लोकमंगल के मार्ग पर अग्रसर करता है। डॉ. पण्ड्या ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रतिपादित प्रज्ञा योग को वर्तमान युग की चुनौतियों का समग्र समाधान बताते हुए कहा कि जीवन का प्रत्येक कर्म बोलना, चलना, बैठना, खाना और सोना भी—यदि पूर्ण जागरूकता एवं कुशलता के साथ किया जाए तो वह योग बन जाता है।

    शांतिकुंज मीडिया विभाग ने बताया कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक, शांतिकुंंज के योग साधकों ने दिल्ली, नोएडा, हैदराबाद, भोपाल, रायपुर, राँची, पटना सहित देश भर के प्रज्ञा संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुए कोलकाता के रेड रोड में भी देवसंस्कृति विवि व शांतिकुंज से प्रशिक्षित योग साधकों की सहभागिता रही।

    शांतिकुंज विदेश विभाग के अनुसार कनाडा, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, इंग्लैण्ड, लिथुआनिया, आस्ट्रिया सहित अनेक देशों में शांतिकुंज टोली एवं प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योगमय, संयमित एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने तथा मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के युगदृष्टा संकल्प को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    Share:

  • झांसी किला मैदान में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

    Sun Jun 21 , 2026
    झांसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने झांसी किला मैदान में (In Jhansi Fort Ground) हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया (Practiced Yoga with Thousands of People) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved