img-fluid

गहलोत-पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष जोशी को जन्म दिन की बधाई दी

July 29, 2020

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए डॉ. जोशी को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की।

इसी तरह से राजस्थान के निष्कासित उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। पायलट ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि वह ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

वहीं, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने भी श्री जोशी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉ. जोशी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा ईश्वर उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

Share:

  • 500 बेड के बीमा अस्पताल का रास्ता साफ... स्टे हटा

    Wed Jul 29 , 2020
    – 14 एकड़ पर होने वाले अस्पताल के विस्तार को अब और नहीं रोक सकते : कोर्ट – सिविल कोर्ट ने माना कब्जा अवैध, कुष्ठ सेवा संस्था ने तथ्यों को छुपाया इंदौर, बजरंग कचोलिया । कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय की जमीन पर 500 बेड वाले अस्पताल के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। सिविल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved