img-fluid

भारतीय और गुजराती संस्कृति से अभिभूत हुए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज

January 12, 2026

अहमदाबाद. जर्मनी के चांसलर (Chancellor) फ्रेडरिक मर्ज (Friedrich Merz) भारत (India) के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे चुके हैं। प्रधानमंत्री  (PM) के निमंत्रण पर चांसलर मर्ज 12-13 जनवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर है।

सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। आश्रम का दौरा करने के बाद मर्ज ने गेस्ट बुक ने लिखा ‘महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है। यह मानसिकता न्याय और संवाद को बढ़ावा देती है और दुनिया में आशा जगाती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है।’ इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत चढ़ाकर उन्हें नमन किया।


  • साबरमती आश्रम का दौरा करने के बाद पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे और यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय काइट फेस्टिवल 2026 में भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उत्सव की रंगीन झलक का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ पतंग उड़ाने का आनंद लिया। महोत्सव के दौरान दोनों नेताओं ने महिला कारीगरों से बातचीत की और पतंग बनाने की प्रक्रिया को समझा। उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने खुले वाहन में सैर की।

    इस साल के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 में 50 देशों के 135 किटिस्ट और लगभग 1,000 भारतीय पतंग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव से पहले इन किटिस्टों ने राजकोट, सूरत, धोलाविरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। महोत्सव अहमदाबाद में 14 जनवरी तक जारी रहेगा। पिछले साल इस महोत्सव में गुजरात में 3.83 लाख से अधिक पर्यटक शामिल हुए थे।

    जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
    मंगलवार, 13 जनवरी 2026
    सुबह 8:15 बजे बंगलूरू के लिए प्रस्थान
    सुबह 10:20 बजे – बंगलूरू आगमन (स्थान: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
    सुबह 11:20 बजे – बॉश कंपनी का दौरा (स्थान: अयप्पा गार्डन, अडुगोडी कैंपस)
    दोपहर 1:30 बजे – नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग केंद्र (CeNSE) का दौरा (स्थान: सी. वी. रमन एवेन्यू)
    दोपहर 3:25 बजे – बंगलूरू से प्रस्थान

    Share:

  • गुजरात में भारत-जर्मनी औद्योगिक समागम, PM मोदी बोले- देश में 2000 से अधिक जर्मन कंपनियां सक्रिय

    Mon Jan 12 , 2026
    नई दिल्ली। गुजरात (Gujrat) में भारत (India) और जर्मनी (Germany) की प्रमुख औद्योगिक हस्तियों (Industrial Celebrities) का बड़ा समागम देखने को मिला, जहां दोनों देशों के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि आज भारत में 2,000 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved