img-fluid

मोबाइल पर मिलेगा राशन का पूरा हिसाब

October 17, 2026

  • कितना मिला और कितने रुपए का था राशन

उज्जैन। सरकारी राशन लेने वाले हितग्राहियों को राशन वितरण की डिजिटल व्यवस्था से जोडऩे की तैयारी है। अब राशन वितरण में डिजिटल रुपया, यानी सीबीडीसी का उपयोग किया जाएगा। इससे लेनदेन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के साथ उचित मूल्य दुकानदारों के कमीशन का हिसाब रखने में मदद मिलेगी। हितग्राहियों के लिए राशन की मात्रा, अब तक मिले राशन और उसके सरकारी मूल्य की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगा।



  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार इंदौर और भोपाल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सीबीडीसी पायलट प्रक्रिया लागू की जा रही है। इसमें जस्ट-इन-टाइम मॉडल अपनाया जाएगा, यानी हितग्राही के राशन दुकान पहुंचने पर वास्तविक समय में डिजिटल टोकन जारी किया जाएगा। किस समय कितनी बजे राशन लिया गया है व कितनी मात्रा में लिया गया है व चावल, शकर, गेहूं कितना बाकी है इसकी जानकारी ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दी जाएगी। वहीं हितग्राही जान सकेंगे कि उन्हें कितने मूल्य का राशन दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हितग्राही को अपने अनाज की वैल्यू करने और उचित हितग्राहियों तक ही राशन व्यवस्था पहुंचने की कार्रवाई की जा रही है।

    आधार और मोबाइल नंबर सही होना जरूरी
    इस व्यवस्था में शामिल होने के लिए हितग्राही के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वैध और सक्रिय राशन कार्ड होना चाहिए। अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवार श्रेणी के पात्र हितग्राही इसमें शामिल होंगे। राशन कार्ड में आधार लिंक और ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है। आधार में दर्ज मोबाइल नंबर और राशन कार्ड के रिकॉर्ड में अंतर होने पर उसे ठीक कराना होगा।

    स्मार्टफोन वालों को डाउनलोड करना होगा ऐप
    प्रशिक्षण प्रस्तुति में पात्र स्मार्टफोन धारकों के लिए अधिकृत बैंक का डिजिटल रुपया ऐप डाउनलोड कराने और राशन दुकानदारों को पीएनबी मर्चेंट ऐप पर पंजीकृत करने की प्रक्रिया बताई गई है। वहीं दुकानदारों को डिजिटल लेनदेन और हितग्राही सत्यापन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट को इंदौर जिले में लागू करने के साथ ही जिला स्तर पर शिकायत निवारण दल गठित करने, रोजाना निगरानी और साप्ताहिक समीक्षा के लिए टीम गठित की जा रही है।

    Share:

  • शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

    Sat Oct 17 , 2026
    डीपीआई ने 24 अक्टूबर तक मांगे गोपनीय प्रतिवेदन उज्जैन। स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों को हाईस्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों से पात्र शिक्षकों के वर्ष 2018 से 2025 तक के गोपनीय प्रतिवेदन और सेवा संबंधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved