img-fluid

बंद नाक की समस्‍या से ऐसे पाएं छुटकारा, यह घरेलू उपाय होंगे फायदेमंद

December 28, 2025

नई दिल्ली। दोस्‍तों सिर में दर्द, बदन दर्द, अच्छा महसूस न होने जैसी कई परेशानियां होती हैं। वैसेे ही नाक बंद (Closed nose) होने को साइनोसाइटिस और आम भाषा में इसे साइनस कहते हैं। सर्दी का मौसम आते ही नाक बंद (Closed nose) होने जैसी दिक्कत काफी लोगों को होती है, जिसकी वजह से फिर धीरे-धीरे लोग बीमार तक पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आपको इस तरह की दिक्कत होती है, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको इसमें राहत मिल सकती है।

अगर आप भी नाक बंद (Closed nose) होने की वजह से काफी परेशान हैं, तो इसमें आपको राहत दिलाने का काम गर्म चीजें कर सकती हैं। जब आप गर्म चीजें खाते हैं तो इससे आपके गले और नाक को आराम पहुंचता है। आप ये कर सकते हैं कि ठंडे पानी की जगह पर गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं, पतली दाल बनाकर गर्म-गर्म इसका सेवन कर सकते हैं या फिर अगर आप चाय पीते हैं तो चाय या कॉफी बनाकर ये भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बंद नाक खुलने में काफी आराम मिल सकता है।

बंद नाक (Closed nose) को खोलने में सरसों के तेल की मालिश भी आपकी काफी मदद कर सकती है। आपको करना ये है कि सरसों के तेल में लहसुन की एक कली और थोड़ी सी अजवाइन डालकर इसे गर्म कर लें। वहीं, जब ये तेल ठंडा हो जाए तो इससे आपको हल्के हाथों से मालिश करनी है। इस तेल को नाक के ऊपर लगाने से आपकी बंद नाक खुलने में काफी मदद मिल सकती है। लहसुन की तासीर गर्म होती है जो आपको गर्माहट देकर नाक खोलने में मदद करती है। आप लहसुन की कच्ची कली चबा भी सकते हैं।

बंद नाक (Closed nose) को खोलने के लिए आप गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं। आपको करना ये है कि पहले पानी को काफी गर्म कर लीजिए और फिर इसमें विक्स या फिर अजवाइन डाल लीजिए और फिर इसकी भाप लीजिए। आपको पानी वाले बर्तन की तरफ चेहरा करके और अपने सिर को एक कपड़े की मदद से ढकना है, ताकि भाप आपकी नाक के अंदर तक जाए। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। यही नहीं, सिरदर्द, जी मचलना जैसी दिक्कतें भी इससे दूर हो सकती हैं।



  • शहद और काली मिर्च (Honey and pepper) का अट्टू जोड़ भी आपकी नाक खोलने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालना है, और इसके बाद रात को सोने से पहले इसका सेवन करना है। ये आपको फायदा दे सकता है। इसके अलावा दूध में अदरक डालकर या फिर दूध में अदरक डालकर इसे उबाल लें, और फिर रात को सोने से पहले इसे पिएं। ऐसा करने से भी आपको मदद मिल सकती है।

    नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • अपने चेहरे को बनाना चाहते हैं बेदाग तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगा जबरदस्त निखार

    Sun Dec 28 , 2025
    नई दिल्ली। इस मौसम में स्किन (skin) रूखी और काली (dry and dark) पड़ जाती है. लिहाजा स्किन का ग्लो चला जाता है. इस मौसम में तमाम लोगों को स्किन में इचिंग की परेशानी भी देखने को मिलती है. यही वजह है कि स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत होती है. स्किन केयर (skin […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved