img-fluid

रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का ‘घर कब आओगे’ गीत, इन गायकों की आवाज ने जीता दिल

January 02, 2026

डेस्क। फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) का मच अवेटेड गाना (Song) ‘घर कब आओगे’ (Ghar Kab Aaoge) आज रिलीज हो गया है। हालांकि, अभी मेकर्स ने सिर्फ गाने का ऑडियो जारी किया है। गाने का वीडियो वर्जन शाम को रिलीज किया जाएगा। इस गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अभी गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है।


‘घर कब आओगे’ फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। जिसे उसी धुन के साथ नए अंदाज और लिरिक्स में पेश किया गया है। जावेद अख्तर द्वारा लिखित और अनु मलिक के संगीत से सजे ‘संदेसे आते हैं’ के इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। पिछली बार इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। लेकिन इस बारे गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इन चारों की आवाज में इस गाने को सुनकर फैंस उत्साहित हैं।

Share:

  • 'हम आपके बारे में सोच रहे हैं', न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को भेजी चिट्ठी

    Fri Jan 2 , 2026
    न्यूयॉर्क। दिल्ली दंगा मामले (Delhi Riots Case) के आरोपी उमर खालिद (Umar Khalid) को अब न्यूयॉर्क (New York) के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ( Zohran Mamdani) का भी साथ मिला है। जोहरान ममदानी ने उमर खालिद के लिए लिखा है कि हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं। उमर खालिद दिल्ली दंगा मामले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved