img-fluid

रीवा में लड़की से दरिंदगी, आहत किशोरी ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह

October 11, 2020


रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में हैवानियत की हदें पार करते हुए किशोरी के साथ एक लड़के ने दरिंदगी की। इससे आहत किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। 14 वर्षीय किशोरी के साथ 7 अक्टूबर को यह घटना हुई। घटना के समय परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 4 बजे गांव का ही एक 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की।

इससे आहत किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली। उसका पूरा शरीर आग से धू-धू कर जलने लगा। यह देखकर लड़के के होश उड़ गए। उसने घर में ही मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था।

यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रही। शाम को जब परिजन वापस आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। वे तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के समक्ष बयान दर्ज कराया और आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

त्योंथर, रीवा के एसडीओपी आर के सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महज 15 वर्ष के लड़के की इस घिनौनी हरकत से किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। लड़के को अभिरक्षा में सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया है।

Share:

  • आर्मीनिया और अजरबैजान ने एक दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया

    Sun Oct 11 , 2020
    मास्को । आर्मीनिया और अजरबैजान, रूसी हस्तक्षेप के बाद नागोरनो-काराबाख में शनिवार की दोपहर से संघर्षविराम लागू करने पर सहमत हो गए लेकिन संघर्ष विराम लागू होने के कुछ ही मिनटों बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर इसके के उल्लंघन का आरोप लगाया। आजरबैजान के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि संघर्षविराम लागू ही नहीं हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved