img-fluid

बंगाल से किडनैप हुई लड़की राजस्थान में मिली, शादी के लिए दो बार बेची गई

August 10, 2025

डेस्क। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बर्धमान से लगभग दो साल पहले कथित तौर पर अगवा हुई लड़की (Girl) को राजस्थान (Rajasthan) से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, CBI ने अगवा हुई लड़की को राजस्थान के पाली से बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ अगस्त 2023 को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकलने के बाद लड़की का किडनैप कर लिया गया था और उसे पाली में एक आरोपी के घर से बचा लिया। पीड़िता की मां की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने 16 फरवरी 2024 को मामले की जांच CBI को देने का आदेश दिया था।


अधिकारियों ने बताया कि लड़की को शादी के नाम पर दो बार ‘बेचा’ गया था। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उन्हें शक है कि कथित अपहरण एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था। जानकारी के अनुसार, जिन आरोपियों के अरेस्यट किया गया उनके नाम- भरत कुमार, जगदीश कुमार, मीना दपुबेन, रता राम और दिलीप कुमार हैं।

Share:

  • मां की मौत के बाद शव को लावारिस छोड़कर भागा पूरा परिवार, 40 घंटे बाद ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

    Sun Aug 10 , 2025
    गढ़वा। झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा जिले (Garhwa District) से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भवनाथपुर पंचायत के बुका गांव के तीनकोनिया टोला में 80 वर्षीय तेतरी देवी (Tetri Devi) की डायरिया से मौत के बाद उनके तीनों बेटे, बहुओं और नाती-नातिनों सहित पूरा परिवार शव को घर में छोड़कर फरार हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved