img-fluid

जबलपुर में युवती के साथ तीसरी बार गैंगरेप, चार गिरफ्तार

September 11, 2021

जबलपुर। मध्‍यप्रदेश के जबलपुर(jabalpur) जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है, यहां 14 साल की लड़की तीसरी बार गैंगरेप (gang rape) की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में उसका प्रेमी भी शामिल है, जो उसे शादी के बहाने बुलाया था। पुलिस ने एक घर से युवती को मुक्त कराया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी छात्रा का प्रेमी अभी फरार है। छात्रा तीसरी बार गैंगरेप का शिकार बनी है। उमरिया में 8 महीने पहले भी छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया गया था।
गोराबाजार पुलिस के अनुसार छात्रा गौर क्षेत्र में रहती है। छात्रा का ननिहाल उमरिया में है। उमरिया निवासी सागर मिश्रा (22) ने छात्रा को प्यार के झांसे में फंसा लिया। 8 सितंबर को सागर ने छात्रा को फोन कर बताया था कि वह गुरुवार को जबलपुर आ रहा है। उसने झांसा दिया था कि वह उससे शादी करेगा।



जिसके बाद कजरवारा तिराहे पर ऑटो के साथ तिलहरी निवासी अमजद (29), सदर गली नंबर 10 निवासी साहिल खान (22) मिले। दोनों के साथ वह ऑटो में बैठकर गोराबाजार क्षेत्र के प्रगति नगर पहुंची। वहां सागर के साथ पहले से तिलहरी गोराबाजार निवासी निकलेश उर्फ निक्की विलियम्स (35), तिलहरी निवासी एवं सब्जी बेचने वाला दीपक उर्फ दीप्पू अहिरवार (26) मौजूद थे। वहां सागर ने छात्रा से बोला कि शादी करने उसे उमरिया चलना होगा। इसके लिए उसने गुप्ता ट्रेवल्स से कार बुक कराई। छात्रा के मुताबिक, शाम 5.30 बजे के लगभग उसका प्रेमी सागर उसे ऊपर के कमरे में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। बाद में जहां इन लोगों ने युवती के साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि प्रेमी फिलहाल फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Share:

  • चंद्रयान-2: फेल लैंडिंग में भी दिए चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत

    Sat Sep 11 , 2021
    बंगलुरु। दो साल पहले चंद्रमा (Moon) पर लैंडिंग करते समय संपर्क टूट जाने के कारण विफल घोषित कर दिए गए चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) अभियान ने इस असफलता के बावजूद वैज्ञानिक समुदाय (scientific community) को ऐसा डाटा उपलब्ध कराया है, जिसे नई खोज की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है। यह दावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved