
इंदौर। शनि गली में रहने वाली एक बच्ची को जलने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
जिस बच्ची की मौत हुई है उसका नाम 7 वर्षीय राधिका पिता सुरेंद्र है। बताया जा रहा है कि राधिका नानी के पास बैठी थी, तभी उसके नाना हाथों को सेनिटाइज करने के बाद अंदर आए तो बच्ची ने पराठा मांगा। नाना ने जैसे ही गैस चालू किया तो हाथों में आग लग गई। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। इसी दौरान केरोसिन की कैन गिर गई और वहां आग लग गई। आग में राधिका की नानी जलने लगी तो राधिका उनसे जाकर लिपट गई और वह भी जल गई। राधिका को एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उसने दम तोड़़ दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved