
भोपाल। ऑनलाइन क्लास के चक्कर में बच्चों के हाथ में मोबाइल बहुत अधिक आने लगा है, ऐसे में बच्चे ऑनलाइन गेम के साथ ही कई प्रकार के ट्रांजेक्शन भी कर लेते हैं, जिससे काफी नुकसान हो जाता है, जिसका प्रभाव बच्चे से लेकर माता पिता तक सभी पर पड़ता है, ऐेसे में बच्चों को मोबाइल से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने के लिए साइबर सेल ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया कि बच्चों को जरूरी होने पर मोबाइल दें, लेकिन उसका पूरा कंट्रोल अपने हाथ में रखें, बच्चों को जो मोबाइल दिया जाए, उसमें सिम नहीं हो, ताकि वे किसी को भी कॉल नहीं कर पाएं, साथ ही किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन भी बच्चे नहीं कर सकें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved