
नई दिल्ली। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को बढ़ गया। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.03 फीसदी की तेजी आई थी। इस बढ़त के साथ सोने का दाम उछलकर 48,177 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी की चमक भी आज तेज हुई है। इसका दाम 0.24 फीसदी बढ़ गया। इस तेजी के साथ चांदी का दाम 61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved