व्‍यापार

सस्ता हुआ सोना, 50253 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आई कीमत, चांदी के दाम भी घटे

दीवाली के बाद से सोना और चांदी के दामों में गिरावट आ रही है। गुरुवार को यह भी यह सिलसिला जारी रहा। जानकारी के मुताबिक, Gold Rate में करीब 357 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट रही। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम Gold की कीमत 50,253 रुपए रही। इससे पहले बुधवार को सोना 50,610 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था। सिक्योरिटीज के अनुसार, रुपए के मूल्य में वृद्धि और निवेशकों में मांग घटने से Gold के दाम में गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह चांदी भी 532 रुपए सस्ती हुई। दिल्ली में एक किलो चांदी 62,639 रुपए में बिकी। इससे पिछले सत्र में चांदी की हाजिर कीमत 63,171 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। बता दे, भारत में देवउठनी एकादशी के बाद शादियों के मुहूर्त होते हैं। यानी शादियों के सीजन से पहले सोना और चांदी सस्ते हो रहे हैं।

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना

गुरुवार को लगातार चौथा दिन रहा जब सोने के दाम घटे। इससे पहले बुधवार को भी भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.43% गिरकर 50,546 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एमसीएक्स पर चांदी वायदा भी 0.6% घटकर रुपए 62,875 प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इस तरह बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते भारत में सोने की कीमतों में रुपए 1200 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी। जानकारों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन की उम्मीद जगी है और निवेशक कुछ जोखिम उठाने को तैयार हुए हैं।

Share:

Next Post

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर FIR के लिए कोर्ट में अर्जी, मामला राहुल गांधी पर टिप्पणी का

Thu Nov 19 , 2020
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कोर्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ऑल इंडिया रूरल बार असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने लालगंज दीवानी कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। यह परिवाद ओबामा की किताब से जुड़ा है। इस पर पहली दिसंबर को […]