img-fluid

Gold-Silver Price Today: आज सस्ता हुआ सोना, चांदी का भाव भी टूटा, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

June 07, 2022


नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली है। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में आपके शहर में कितनी कमी आई है यह जान लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में 0.24 फीसदी की कमी आई और इसका भाव टूटकर 50,747 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सोने के दाम में कमी के साथ ही चांदी का भाव भी मंगलवार को टूट गया। इसके भाव में 0.77 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।


इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • जानिए 8 बॉल पूल गेम खेलने के तरीके

    Tue Jun 7 , 2022
    8 बॉल पूल ऑनलाइन वर्चुअल गेमर्स के पसंदीदा खेलों में से एक है। यह एक मजेदार गेम है जो आपको रोमांच और उत्साह की सही खुराक प्रदान करता है। आप इसे कहीं भी और पजामा पहनकर खेल सकते हैं। कोई कारण नहीं है कि आपको इस अद्भुत खेल में शामिल नहीं होना चाहिए। आप अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved