img-fluid

पेरिस में प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित हुए अभिनव बिंद्रा, जाने किन लोगों नाम है यह उपलब्धि

August 11, 2024

पेरिस । भारतीय निशानेबाज (Indian Shooters) और ओलंपिक (Olympics) की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा (Gold Medalist Abhinav Bindra) को पेरिस (paris) में प्रतिष्ठित ओलंपिक ऑर्डर (Olympic Order) से सम्मानित (Awarded) किया गया। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 142वें सत्र में बिंद्रा को सम्मानित किया गया। ओलंपिक ऑर्डर आईओसी की तरफ से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। बिंद्रा से पहले पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को इससे सम्मानित किया जाता है।

बिंद्रा ने 2008 में जीता था स्वर्ण
41 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीतकर भारत के पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे। 2014 से इसके अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वह 2018 से आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य हैं।


  • क्या है ओलंपिक ऑर्डर सम्मान?
    ओलंपिक ऑर्डर आईओसी का सर्वोच्च पुरस्कार है, जो ओलंपिक आंदोलन में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह उस व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिसने अपने कार्यों के माध्यम से ओलंपिक आदर्श को दर्शाया हो, खेल जगत में उल्लेखनीय योग्यता हासिल की हो, या ओलंपिक के लिए अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि या खेल के विकास में अपने योगदान के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं दी हों। इसके नामांकन ओलंपिक ऑर्डर काउंसिल द्वारा प्रस्तावित किए जाते हैं और कार्यकारी बोर्ड द्वारा उन पर निर्णय लिया जाता है।

    ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित होने वाले लोग
    साल प्राप्तकर्ता देश
    1975 एवरी ब्रुंडेज संयुक्त राज्य
    1980 लॉर्ड किलनिन आयरलैंड
    1981 लॉर्ड एक्सेटर युनाइटेड किंगडम
    1981 पोप जॉन पॉल द्वितीय वैटिकन शहर
    1981 अमादु-मेहतर म’बो में सेनेगल
    1981 राजा ओलाव वी नॉर्वे
    1982 पहांग के अहमद शाह मलयेशिया
    1983 इंदिरा गांधी भारत
    1984 ब्रांको मिकुलिक यूगोस्लाविया
    1984 फ्रांकोइस मिटर्रैंड फ्रांस
    1984 पीटर यूएबेर्रोथ संयुक्त राज्य
    1985 निकोले चाउसेस्कू रोमानिया
    1985 एरिच होनेकर पूर्वी जर्मनी
    1985 राजा जुआन कार्लोस स्पेन
    1986 वान ली चीन
    1986 राजा भूमिबॉल अदुल्लाहागे थाईलैंड
    1986 जनरल केनान एवरेन तुर्कस्तान
    1986 टोडर झिवकोव बल्गारिया
    1988 प्रिंस रेनियर III मोनाको
    1988 प्रिंस बर्टिल बर्नाडोट स्वीडन
    1988 फ्रैंक एडवर्ड किंग कनाडा
    1988 मारियो वेजक्वेज राना मेक्सिको
    1988 पार्क सेह-जिक दक्षिण कोरिया
    1989 राउल मोलेट बेल्जियम
    1989 सम्राट अकिहितो जापान
    1989 राफेल हर्नांदेज कोलोन पर्टो रिको
    1990 गुइलियो आंद्रेयोत्ती इटली
    1991 जीन डी ब्यूमोंट फ्रांस
    1991 योशीकी त्सुत्सुमी जापान
    1991 विली ड्यूम पश्चिम जर्मनी
    1992 पास्कल मैरागल स्पेन
    1992 कार्लोस आर्थर नुज़मैन ब्राज़ील
    1992 मिशेल बार्नियर फ्रांस
    1992 जेवियर गोमेज-नवारो स्पेन
    1992 जोस मिगुएल अबाद स्पेन
    1992 जीन-क्लाउड किली फ्रांस
    1992 जोर्डी पुजोल स्पेन
    1992 लियोपोल्डो रोडेस स्पेन
    1992 कार्लोस सेलिनास डी गोटारी मेक्सिको
    1992 नार्सिस सेरा स्पेन
    1992 जेवियर सोलाना स्पेन
    1993 बोरिस येल्तसिन रूस
    1994 गेरहार्ड हीबर्ग नॉर्वे
    1994 रिचर्ड वॉन वीज़सेकर जर्मनी
    1994 नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ़्रीका
    1994 जोकिन लेगुइना स्पेन
    1994 डॉ. मौनो कोइविस्तो फ़िनलैंड
    1994 नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी नॉर्वे
    1994 नॉर्वे की रानी सोनजा नॉर्वे
    1995 अर्पाद गोंज हंगरी
    1995 रॉबर्ट मुगाबे ज़िम्बाब्वे
    1996 बिली पायने संयुक्त राज्य
    1996 कॉन्स्टेंटिनोस स्टेफानोपोलोस यूनान
    1996 एडोल्फस ड्रूरी संयुक्त राज्य
    1996 एंड्रयू यंग संयुक्त राज्य
    1996 इस्लाम करीमोव उज़्बेकिस्तान
    साल प्राप्तकर्ता देश
    1997 ब्लेज कॉम्पोरे बुर्किना फासो
    1997 उमर बोंगो गैबॉन
    1997 नूरसुल्तान नज़रबाएव कज़ाखस्तान
    1997 इलायस ह्रावी लेबनान
    1997 एर्नेस्टो जेडिलो पोंस डी लियोन मेक्सिको
    1997 अलेक्जेंडर क्वास्नीव्स्की पोलैंड
    1997 सुलेमान डेमिरेल तुर्किये
    1998 किम डे-जंग दक्षिण कोरिया
    1998 जीन, लक्समबर्ग के ग्रैंड ड्यूक लक्ज़म्बर्ग
    1998 ऐशिरो सैतो जापान
    1999 एडुआर्ड शेवर्नडेज जॉर्जिया
    2000 एडॉल्फ ओगी स्विट्ज़रलैंड
    2000 लोवित्जा ओ’डोनोग्यू ऑस्ट्रेलिया
    2000 जॉन कोट्स ऑस्ट्रेलिया
    2001 सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद ओमान
    2001 गोह चोक टोंग सिंगापुर
    2001 व्लादिमीर पुतिन रूस (28 फरवरी 2022 को वापस लिया गया)
    2001 जुआन एंटोनियो समरंच स्पेन
    2001 अब्दुलाये वेड सेनेगल
    2002 फ्रेजर बुलॉक संयुक्त राज्य
    2002 जैक्स शिराक फ्रांस
    2002 केबा एम्बाए सेनेगल
    2002 मिट रोमनी संयुक्त राज्य
    2003 एमिल लाहौद लेबनान
    2003 जॉन हॉवर्ड ऑस्ट्रेलिया
    2004 जियाना एंजेलोपोलोस – दस्कालाकी यूनान
    2004 कोस्टास करमानलिस यूनान
    2004 अब्देलअज़ीज़ बुउटफ्लिका अल्जीरिया
    2004 जोहान्स राउ जर्मनी
    2004 मार्टिनोस सिमित्सेक यूनान
    2005 थियोडोर एंजेलोपोलोस यूनान
    2006 वैलेंटिनो कैस्टेलानी इटली
    2007 कोफी अन्नान घाना
    2008 लियू क्यूई चीन
    2009 जैक पूल कनाडा (मरणोपरांत सम्मानित)
    2010 एस. आर. नाथन सिंगापुर
    2010 ली ह्सियन लूंग सिंगापुर
    2010 जॉन फर्लांग कनाडा
    2012 लॉर्ड कोए युनाइटेड किंगडम
    2012 लॉर्ड डेइटन युनाइटेड किंगडम
    2013 राजा विलेम-अलेक्जेंडर नीदरलैंड
    2013 काउंट जैक रोग बेल्जियम
    2013 राजा फिलिप VI स्पेन
    2013 पोप फ्रांसिस वैटिकन शहर
    2013 शी जिनपिंग चीन
    2014 डिमित्री चेर्नीशेंको रूस (28 फरवरी 2022 को वापस लिया गया)
    2014 डिमित्री कोज़ाक रूस (28 फरवरी 2022 को वापस लिया गया)
    2015 मार्गरेटा ऑफ रोमानिया रोमानिया
    2016 कार्लोस आर्थर नुज़मैन ब्राजील
    2018 ली ही-बेओम दक्षिण कोरिया
    2018 फर्नांदो बोटेरो कोलंबिया
    2018 मून जेइ-इन दक्षिण कोरिया
    2018 मौरिसियो माक्री अर्जेंटीना
    2020 प्रोकोपिस पावलोपोलोस यूनान
    2020 शिंजो आबे जापान
    2021 सीको हाशिमोतो जापान
    2021 योशिहिदे सुगा जापान
    2021 युरिको कोइके जापान
    2022 सन चुनलन चीन
    2022 कै क्यूई चीन
    2022 अंद्रेज डूडा पोलैंड

    Share:

  • हमने ने किसी पर अत्‍याचार नही किया, दिग्विजय सिंह बोले- नाग की पूजा करें लेकिन...

    Sun Aug 11 , 2024
    भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य(Rajya Sabha Member of Congress) दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)शुक्रवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं(Congress workers) को आस्तीन के सांपों (snakes in the sleeve)से सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा- आज आदिवासी दिवस और नागपंचमी है। नाग पंचमी पर नाग की पूजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved