
नई दिल्ली। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की चमक कमजोर हुई, तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए बेहतर मौका है। इससे पहले सोने और चांदी का ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद होगा।
सोने की कीमत में आज 0.11 फीसदी की कमी आई है। इस गिरावट के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 47,635 रुपये पर आ गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी टूटी है। चांदी का दाम 0.15 फीसदी गिरकर 61,014 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved