img-fluid

Gold-Silver Price Crash:सोना-चांदी में भारी गिरावट! चांदी 5000 रुपये और सोना 1700 रुपये से ज्यादा सस्ता

October 22, 2026

नई दिल्ली. सोना-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में बड़ी गिरावट ( Rate Big Fall) आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गुरुवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं का भाव क्रैश (Gold Silver Price Crash) हो गया. एक ओर चांदी की कीमत में 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई और ये 2.03 लाख रुपये प्रति किलो के लेवल पर आ गई. तो वहीं वायदा सोना भी बुरी तरह फिसल गया और गिरते हुए अब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.


  • चांदी का दाम अचानक क्रैश
    वैसे तो चांदी की कीमत में बीते चार दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन गुरुवार को ये गिरावट तेज हो गई. एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत में ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price गिरते हुए 2,03,798 रुपये पर आ गया, जबकि बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,09,168 रुपये पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो चांदी एक झटके में 5,370 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई.

    हाई से अब इतना ज्यादा कम भाव
    Silver Price Crash के बीच अगर बात करें, इस कीमती धातु के लाइफ टाइम हाई लेवल से अब तक आई गिरावट के बारे में, तो पहले बता दें कि जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में MCX Silver Rate ने पहली बार 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4,20,048 रुपये के हाई पर पहुंची थी. वर्तमान भाव के आधार पर देखें, तो अब इस हाई से चांदी 2,16,250 रुपये सस्ती मिल रही है.

    Gold का रेट भी हुआ धड़ाम
    न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का वायदा भाव भी धड़ाम हो गया है. एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate गुरुवार को खुलने के साथ ही गिरते हुए 1,44,311 रुपये पर आ गया. इससे पहले बुधवार को ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) 1,46,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. इस हिसाब से देखें, तो सोना 1768 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

    इस हफ्ते इतना टूटा सोना
    इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 1,47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी. वहीं गुरुवार को खबर लिखे जाने तक Gold Rate 3,607 रुपये तक फिसल गया था. वहीं अक्टूबर महीने में देखें, तो 30 सितंबर को 10 ग्राम सोना 1,49,036 रुपये का था और अब तक ये 4725 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है.

    Share:

  • जर्मनी-नीदरलैंड दौरा.... ट्रंप की टैरिफ नीति और ट्रेड डील पर अनिश्चितता के बीच भारत का नया दांव

    Thu Oct 22 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने बीते डेढ़ साल में भारतीय माल (Indian goods) पर शुल्क (Tariff) की दर तीन बार बदली। अब अधिकतर भारतीय सामान पर सामान्य शुल्क के ऊपर 10 फीसदी लगता है। फरवरी 2026 में 18% की दर वाले जिस अंतरिम ढांचे का एलान हुआ था, उस पर आठ महीने बाद भी हस्ताक्षर नहीं हुए। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved