img-fluid

फिर फिसला सोना, चांदी में भी नरमी; खरीदारी से पहले जानें आज का भाव और एक्सपर्ट्स की राय

September 09, 2026

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold and silver) की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर संकेतों के बीच दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख के करीब

बाजार खुलने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए करीब ₹1,53,190 दर्ज की गई। पिछले बंद भाव की तुलना में इसमें ₹100 यानी करीब 0.07 फीसदी की कमी आई। वहीं, 22 कैरेट सोना करीब ₹1,40,410 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल की तेजी के बाद सोने में आई यह गिरावट फिलहाल सामान्य करेक्शन के तौर पर देखी जा रही है।


  • चांदी भी हुई सस्ती

    चांदी की कीमत में भी मामूली कमजोरी दर्ज की गई। एक किलोग्राम चांदी का भाव करीब ₹2,38,390 रहा। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें ₹290 यानी 0.12 फीसदी की गिरावट आई।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा। स्पॉट गोल्ड करीब 35.03 डॉलर यानी लगभग 1 फीसदी गिरकर 4,395.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 1 फीसदी गिरकर 65.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

    अमेरिकी आंकड़ों का दिख रहा असर

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सोने में गिरावट आई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका भाव 4,400 डॉलर के आसपास बना रहा।

    ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिका से आए उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़ों ने ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों को प्रभावित किया है। इससे सोने पर दबाव बढ़ा है।

    अब बाजार की नजर अमेरिका के आगामी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) और कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

    फेड की बैठक पर भी रहेगी नजर

    कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला के अनुसार, हाजिर सोना और चांदी निचले स्तरों से कुछ संभले हैं। दोनों कीमती धातुओं की आगे की दिशा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के फैसलों से प्रभावित हो सकती है।

    ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ एक दिन की गिरावट देखकर फैसला लेने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर और ब्याज दरों के रुख पर भी नजर रखना जरूरी होगा।

    Share:

  • सागर जहरीली शराब कांड पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले-‘20 साल से BJP की सरकार, फिर जवाबदेही कहां?’

    Wed Sep 9 , 2026
    सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में (Sagar district) जहरीली शराब (Spurious liquor) से हुई मौतों के बाद सियासत गरमा गई है। लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Leader Rahul Gandhi) ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मोहन यादव सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved