
एयरटेल ने अपने प्री-पेड प्लान में एक और नए प्लान को जोड़ा है। Airtel ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए 456 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 60 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling) मिलती है। Airtel के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। एयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्लान का मुकाबला जियो के 447 रुपये वाले प्लान से होगा। इस प्लान के साथ ग्राहकों को अमेजन प्राइम वीडियो(amazon prime video) मोबाइल एडिशन, Airtel Xstream प्रीमियम और Wynk म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।
एयरटेल के इस 456 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को एयरटेल थैंक्स एप और अन्य प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम आदि पर देखा जा सकता है। इस प्लान के साथ FASTag खरीदने या रिचार्ज कराने पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा एक साल के लिए Shaw एकेडमी पर ऑनलाइन क्लास (online class) करने की भी सुविधा मुफ्त में मिल रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved