img-fluid

सोनम कपूर के घर आई खुशखबरी! एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म

March 30, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड की स्टाइल आइकन (Bollywood style icon) सोनम कपूर(Sonam Kapoor’s)के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे को जन्म (second son on March 29)दिया है। इस खुशखबरी को खुद सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और सेलेब्स ने कपल को ढेरों बधाइयां देना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लग गया।

सोशल मीडिया पोस्ट से दी खुशखबरी

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए इस खास पल को अपने फैंस के साथ बांटा। उन्होंने लिखा कि बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ वे यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि उनके घर एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है। उन्होंने इस नई शुरुआत को अपने जीवन का सबसे खूबसूरत और अनमोल पल बताया।

परिवार में बढ़ी खुशियां, वायु बने बड़े भाई

अपने पोस्ट में सोनम कपूर ने आगे लिखा कि उनके परिवार में अब एक नया सदस्य जुड़ गया है, जिससे उनका घर खुशियों और आशीर्वाद से भर गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु आहूजा अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है। अभिनेत्री ने कहा कि चार लोगों के परिवार के रूप में यह नया अध्याय उनके जीवन में और भी ज्यादा प्यार और खुशी लेकर आया है।

2022 में पहली बार बनी थीं मां


  • गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई 2018 को शादी की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। उस समय भी सोनम कपूर ने अपने मैटरनिटी सफर की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था।

    फैंस और सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं

    दूसरी बार मां बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सितारे भी सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाइयां दे रहे हैं। हर कोई इस प्यारे से परिवार के लिए खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है।

    Share:

  • इंदौरियों को शराब पिलाकर 2100 करोड़ रुपए से अधिक कमाएगी सरकार... जबकि नर्मदा का पानी पिलाने के लिए निगम को लेना पड़ा 1530 करोड़ का लोन

    Mon Mar 30 , 2026
    ढोल की पोल… ब्याज-बट्टे और बिजली का बिल भरने में ही टूट जाएगी कमर, पहले से ही आर्थिक हालत खस्ता, नर्मदा के चौथे चरण का भी जोर-शोर से हो गया भूमिपूजन इंदौर, राजेश ज्वेल सबसे अधिक राजस्व (Revenue) देने और प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहलाने वाला इंदौर (Indore) अपने बलबूते पर ही तरक्की करता रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved