
नई दिल्ली। आज सुबह दुनिया के कई देशों में सर्च इंजन Google कई लोगों के लिए काम नहीं कर रहा था। आउटएज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक दुनियाभर के 40 हजार से अधिक यूजर्स परेशानियों का सामना कर रहे थे। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर (Australia and Singapore) के लोगों ने भी Google सर्च इंजन के साथ समस्याओं की सूचना दी। गूगल ने फिलहाल इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है।
भारत में काम कर रहा था गूगल
बता दें कि भारत में गूगल सही तरीके से काम कर रहा था। लोगों ने यहां शिकायतें नहीं की हैं। हालांकि अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved