
नई दिल्ली। पूरा देश आज 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) मना रहा है। इस खास दिन को गूगल (Google) भी अपने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। रिपब्लिक डे (Republic Day) के अवसर पर गूगल (Google) ने खास डूडल (Doodle) बनाया है। यह डूडल इंडियन वाइल्ड-लाइफ थीम (Indian wild-life theme) पर आधारित है। डूडल में भारत की समृद्ध बायोडायवर्सिटी (India’s rich biodiversity- जैव विविधता ) को दिखाया गया है। भारत के विविध वन्य जीवन से प्रेरित आज का गूगल डूडल देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले जानवरों को प्रदर्शित करता है। इसमें उत्तर के बर्फीले हिमालय से लेकर दक्षिण में पश्चिमी घाट के हरे-भरे वर्षावन तक शामिल हैं।
पुणे के गेस्ट आर्टिस्ट ने तैयार किया आज का खास डूडल
गूगल डूडल इन्फो पोर्टल के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड को दिखाने वाले इस आर्टवर्क को पुणे के गेस्ट आर्टिस्ट रोहन दाहोत्रे ने बनाया है। डूडल में दिखाए गए जानवर भारत के क्षेत्रों की अनूठी विविधता का प्रतीक हैं। डूडल में आप पारंपरिक लद्दाखी पोशाक पहने हिम तेंदुए को देख सकते हैं। इसके अलावा डूडल में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ धोती-कुर्ता पहने एक टाइगर और एक उड़ता हुआ मोर भी शामिल है।
गूगल डूडल
गणतंत्र दिवस समारोह के महत्व को समझाते हुए गूगल ने आइकॉनिक परेड को हाइलाइट किया है। कर्त्तव्य पथ से इंडिया गेट तक चलने वाली इस परेड में भव्य झांकियां, देश भर से सांस्कृतिक प्रदर्शन और सशस्त्र बलों की टुकड़ियों द्वारा मार्च और संरचनाएं शामिल होती हैं।
29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ समापन
गणतंत्र दिवस केवल परेड के बारे में नहीं है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, इसकी प्रगति और भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों पर विचार करने का दिन है। इस समारोह का समापन 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ होता है। इसमें सैन्य बैंड विजय चौक पर देशभक्ति और औपचारिक संगीत का मिश्रण प्रस्तुत करते हैं। इसे आधिकारिक तौर पर गणतंत्र दिवस उत्सव का समापन माना जाता है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved