img-fluid

Google Error: कई देशों में गूगल की सेवा हुई ठप, यूजर्स को मिल रहा error मैसेज

December 01, 2021

नई दिल्ली। प्रमुख सर्च इंजन साइट गूगल की सर्विस में आज यानी 1 दिसंबर को दिक्कत आ रही है। कई यूजर्स गूगल पर सर्च नहीं कर पा रहे हैं और कईयों के गूगल न्यूज की फीड अपडेट नहीं हो रही है। आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी गूगल के ठप होने की पुष्टि की है।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक गूगल की सर्विस में दिक्कत 1 दिसंबर को सुबह 7 बजे से हो रही है। डाउनडिटेक्टर पर अभी तक 250 से अधिक लोगों ने शिकायत की है। यूजर्स को सर्च, लॉगिन और साइट में दिक्कत हो रही है।

क्रोम या किसी अन्य ब्राउजर में गूगल ओपन करने पर लंबे समय तक लोडिंग हो रही है और उसके बाद यूजर्स को एरर का मैसेज मिल रहा है। इस आउटेज पर गूगल ने कहा है कि उसके इंजीनियर्स इसे ठीक करने की कोशिश में लगे हैं। यह इंटर्नल सर्वर की दिक्कत है।

Share:

  • UP: CM योगी और अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

    Wed Dec 1 , 2021
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) और भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी (Devendra Tiwari, president of Bharatiya Kisan Manch) को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी चिट्ठी के माध्यम से देवेंद्र तिवारी को मिली है। यूपी सरकार की गोरक्षा नीतियों का विरोध करते हुए इसे बंद करने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved