
जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम कंजई में बीते दिवस हुए हत्याकांड व आत्महत्या के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने व आत्महत्या करने वाले आरोपी की घायल पत्नि की स्थिति अब पहले से बेहतर बतायी जा रहीं है, जिस पर पुलिस की जांच उक्त घायल महिला के बयानो पर टिकी हुई है। दरअसल महिला के गले में टाके लगे हुए है, जिस पर वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किये है, जिन पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रहीं है।
3 माह पहले हुई थी रोशनी की शादी
पुलिस ने बताया कि मृतिका रोशनी की शादी तीन माह पूर्व 1 जुलाई को आरोपी मृतक महेन्द्र के छोटे भाई केशव के साथ हुई थी। एक बार मायके जाने के बाद वह अपने ससुराल में ही रह रहीं थी। जिसके बाद बीते दिवस उक्त घटनाक्रम घटित हुआ। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इनका कहना है
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रहीं है। आसपास के लोगों के बयान लिये गये है, जिसमें कई तरह की बाते सामने आ रहीं है। घायल नंदनी के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जिसका फिलहाल उपचार जारी है।
श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एसडीओं सिहोरा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved