img-fluid

सरकार की अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर सख्ती, 300 वेबसाइट और ऐप्स को किया ब्लॉक

March 20, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर सख्ती दिखाते हुए उन पर शिकंजा कसा है। सरकार ने 300 ऐसी अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इस तरह अब सरकार ने कुल 8400 वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है जो ऑनलाइन अवैध जुए और सट्टेबाजी में लगी हुई थीं। इसमें से ज्यादातर को ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के पास होने के बाद ब्लॉक किया गया है। कुल 8400 वेबसाइट्स में से 4900 वेबसाइट और ऐप्स को ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के पास होने के बाद ब्लॉक किया गया है। इससे पहले जनवरी में भी सरकार ने 242 अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी की वेबसाइट पर लगाम कसते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया था। सरकार ने कुल मिलाकर 8400 वेब और ऐप प्लेटफॉर्म पर अब तक सख्ती दिखाई है।

Share:

  • UP के कई जिलों में कुट्टू से बना फलाहार खाने से ADM समेत करीब 50 बीमार, मचा हड़कंप

    Fri Mar 20 , 2026
    बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों में एक अपर जिलाधिकारी समेत करीब 50 लोग कुट्टू के आटा से बना फलाहार खाने से बीमार पड़ गये। नवरात्र के दौरान बागपत जिले में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद अपर जिलाधिकारी (ADM-न्यायिक) शिव नारायण सिंह समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved