img-fluid

मप्र में बिरसा मुंडा की जयंती और पुण्यतिथि पर सरकारी छुट्टी

November 19, 2021

  • पहली बार किसी के व्यक्तित्व के नाम पर दो अवकाश

भोपाल। मप्र संभवत: देश का पहला राज्य है, जहां किसी व्यक्तित्व के नाम पर दो सरकारी अवकाश घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा घोषित शासकीय अवकाशों की सूची में बिरसा मुंडा की जयंती और शहीदी दिवस (पुण्यतिथि) पर सरकारी अवकाश घोषित किए गए हैं। जिसके तहत 9 जून को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि और 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती पर सरकारी छुट्टी रहेंगी। राज्य सरकार ने 2022 के कैलेंडर के लिए सरकारी छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


जिसमें सामान्य छुट्टियां 19 रहेंगी और 60 ऐच्छिक अवकाश हैं। रामनवमी, गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती जैसे 12 त्योहार और जयंतियां रविवार के दिन पड़ रही हैं, इसलिए इन्हें ऐच्छिक अवकाश में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा ऐच्छिक अवकाश में से कर्मचारी 3 दिन की छुट्टी ले सकेंगे, इससे ज्यादा नहीं। मार्च महीने में 18 मार्च शुक्रवार को होली की छुट्टी रहेगी। बाकी शनिवार को पड़वा फिर तीसरे दिन रविवार है। इससे तीन दिन कार्यालय बंद रहेंगे।

किसी भी व्यक्तित्व या भगवान के नाम पर दो छुट्टी नहीं
प्रदेश सरकार द्वारा घोषित अवकाश कैंलेंडर में किसी भी भगवान और व्यक्तित्व के नाम पर दो अवकाश नहीं है। भगवान राम के नाम पर रामनवमी और श्रीकृष्ण के नाम पर सिर्फ श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी पर अवकाश हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर सिर्फ 2 अक्टूबर केा जयंती पर अवकाश है। इसके अलावा महात्मा बुद्व के नाम पर सिर्फ बुद्ध पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश है। बिरसा मुंडा के नाम पर दो अवकाश हैं। सरकार ने हाल ही में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुंडा को भगवान का दर्जा दिया है।

Share:

  • 'वैक्सीन' से महंगे बिके 'कंगना और आर्यन'

    Fri Nov 19 , 2021
    उज्जैन में गधों का मेला, दो लाख लगाई घोड़ी की कीमत भोपाल। उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गधों का मेला लगा है। मेले में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा कंगना और आर्यन नाम के गधे की जोड़ी की रही। ये जोड़ी 34 हजार रुपए में बिकी। इसके अलावा वैक्सीन नाम का गधा भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved