
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लहसुन कभी 40 रुपये था, आज 400 रुपये किलो है. बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है.
“लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!”
बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट – कुंभकरण की नींद सो रही सरकार! pic.twitter.com/U9RX7HEc8A
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 24, 2024
राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक सब्जी मंडी में सब्जीवाले से अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं. राहुल के साथ महिलाएं भी हैं. एक महिला कहती है सोना सस्ता होगा लेकिन लहसुन नहीं.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved