img-fluid

हरियाणा सरकार ने बबीता फोगाट और कविता देवी को बनाया खेल उप निदेशक

July 31, 2020

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान बबीता फोगाट और 2014 के एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी को हरियाणा सरकार ने खेल उप निदेशक बनाया है।

हरियाणा खेल और युवा मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव ने दो अलग-अलग आदेशों में हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 2018 के तहत ये नियुक्तियां की हैं।

बबीता ने एक ट्वीट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह को इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, “खेल विभाग हरियाणा में उप निदेशक पद पर नियुक्त करने के लिए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी,माननीय राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन जी,माननीय खेल मंत्री संदीप सिंह जी का बहुत बहुत आभार।”

बबीता ने नई दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2014 ग्लासगो सीडब्ल्यूजी में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट में रजत पदक और 2012 में विश्व चैंपियनशिप कुश्ती में कांस्य पदक जीता था।

30 वर्षीय ने बबीता ने 2019 में राजनीति में कदम रखा।वह दादरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं और तीसरे स्थान पर रही थीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मनीष तिवारी ने कांग्रेस की हार को लेकर यूपीए की भूमिका पर उठाए सवाल

    Fri Jul 31 , 2020
    नई दिल्ली। वर्ष 2014 में कांग्रेस की हार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की भूमिका को लेकर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में कांग्रेस की हार के लिए अगर यूपीए जिम्मेदार है तो इस पर मंथन होना चाहिए। मनीष तिवारी ने शुक्रवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved