फर्रूखाबाद! उत्तर प्रदेश (UP) के फर्रूखाबाद (Farrukhabad) में 13 साल की लड़की के साथ सरकारी स्कूल के चपरासी ने रेप किया, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी चपरासी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसने घटना के समय कथित तौर पर उसकी सहायता की थी।
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने मामले में बताया कि 13 साल की लड़की के परिवार ने आरोपी पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की रात में शौच के लिए गई थी, तभी उसे गांव के ही पंकज और अमित द्वारा उसे पकड़ लिया गया और एक खाली मकान में ले जाया गया, जहां अमित ने नाबालिग का रेप किया। जबकि पंकज बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved