img-fluid

LPG संकट में सरकार ने उठाए बड़े कदम, फिर भी नहीं थम रही पैनिक बुकिंग

April 14, 2026

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान (America and Iran) में टेंशन के चलते होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में आई रुकावट के चलते पैदा हुए एलपीजी संकट से निपटने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं. एक ओर जहां घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाया गया है, तो वहीं 5 किलो वाले छुटकू सिलेंडरों की सप्लाई भी तेज की गई है. इसके बाद भी घबराहट में सिलेंडर बुकिंग किए जाने के आंकड़ों में कमी आती नहीं दिख रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो हर दिन करीब 90 लाख के आस-पास LPG Booking की जा रही है, जो कि आम दिनों में करीब 50 लाख और फेस्टिव सीजन के मौकों पर 70 लाख तक पहुंच जाती थी. ऐसा तब है जबकि सरकार लगातार लोगों से पैनिक सिलेंडर बुकिंग न करने की अपील कर रही है.

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता फेल हो गई. इसके बाद ट्रंप के ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के ऐलान ने होर्मुज को लेकर टेंशन फिर बढ़ा दी, जिसकी वजह से पहले से ही दुनिया के तमाम देशों में तेल-LPG संकट गहराया हुआ है. हालांकि, भारत में LPG Crisis से निपटने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं और लगातार उन पर कदम आगे बढ़ा रही है, जिससे किसी भी परिस्थिति में गैस शॉर्टेज से बचा जा सके. लेकिन सरकार की पैनिक बुकिंग न करने की अपील के बाद भी, लोग घबराहट में बुकिंग करते नजर आ रहे हैं.


  • 5 Kg के छुटकू सिलेंडर की सप्लाई तेज
    घरेलू एलपीजी सप्लाई सुचारू रखने के लिए सरकार ने 5 किलोग्राम वाले छुटकू एलपीजी सिलेंडर (5 Kg LPG Cylinder) की आपूर्ति बढ़ा दी है. पीटीआई की एक रिपोर्ट को देखें, तो सरकार के इस कदम से एलपीजी की किल्लत दूर करने में काफी मदद मिल रही है. इसमें बताया गया कि बीते 23 मार्च से अब तक 13 लाख से अधिक 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. जबकि रोजाना इन सिलेंडरों की बिक्री100,000 यूनिट के पार निकल गई है.

    इसके अलावा अन्य उठाए गए कदमों के बारे में बात करें, तो सरकार ने मिडिल ईस्ट युद्ध की शुरुआत के बाद ही घरेलू गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश किया, सिर्फ खाड़ी देशों पर निर्भर न रहते हुए अन्य देशों से एलपीजी आयात बढ़ाया. घरेलू गैस सिलेंडर के बुकिंग टाइमलाइन में बदलाव किया, ताकि किसी भी संकट में पैनिक न हो.

    PNG कनेक्शन पर सरकार का जोर
    न सिर्फ एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार का जोर है, बल्कि पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शनों के विस्तार में भी देश में तेजी लाई जा रही है. सिर्फ मार्च से अब तक 4,24,000 से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन चालू किए गए हैं. इन नए कनेक्शनों के साथ अब तक 30,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने अपने पीएनजी कनेक्शन के बाद अपने पास पहले से मौजूद एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं.

    Share:

  • महंगाई से जनजीवन प्रभावित होगा तो आवाज उठाई जाएगी - सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    Tue Apr 14 , 2026
    लखनऊ । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि महंगाई से जनजीवन प्रभावित होगा (If inflation affects Public Life) तो आवाज उठाई जाएगी (Voice will be Raised) । अखिलेश यादव ने नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन पर कहा कि मुख्यमंत्री को तो नियम-कानून पता ही नहीं है। अगर नियम कानून पता […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved