
भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज मंडी बोर्ड कार्यालय में मंडी बोर्ड के संयुक्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ शीघ्र ही उनके हित में निर्णय लेगी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सरकार मंडी के समस्त कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारिक स्तर पर चर्चा कर उनके हित में निर्णय करेगी।
पटेल ने बैठक में कहा कि मंडी बोर्ड के कर्मचारियों की मांगों के संबंध में 15 दिन के आवश्यक अधिकारिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी ।किसी भी कर्मचारी को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनके हित में निर्णय लेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved