भोपाल । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल (Governor Smt. Anandiben Patel) रविवार 4 जुलाई को भोपाल आएगी। राज्यपाल इसी दिन झांसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राज्यपाल श्रीमती पटेल प्रात: लखनऊ से वायुयान द्वारा दतिया पहुँचेंगी। इसके बाद कार से झांसी जाएगी। झांसी में समरधा डैम के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। झांसी से दतिया होते हुए अपरान्ह वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved