
जबलपुर। आज सुबह राज्यपाल मंगू भाई पटैल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री पटैल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान डुमना से हेलीकॉप्टर द्वारा डिंडौरी जिले के शहपुरा रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री शरद जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ ही उप पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved