
पुड्डुचेरी में अनोखा मामला
पुड्डुचेरी। केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में सरकार और राज्यपाल के बीच उपजे विवाद के बाद राज्यपाल किरण बेदी ने विधानसभा सत्र को संबोधित करने से इनकार कर दिया। ऐसा पहली बार है जब किसी राज्य के राज्यपाल ने सत्र को संबोधित करने से इनकार किया है। राज्यपाल बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने उन्हें वार्षिक वित्तीय वितरण और अनुदान मांग नहीं भेजी है। इन दोनों को आज सदन में पेश किया जाना था। उन्होंने कहा कि मैंने इसके लिए मुख्यमंत्री को भी सूचित किया था। ऐसी परिस्थिति में मैं सदन को संबोधित करना जरूरी नहीं समझती।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved