img-fluid

गोविंदा–सुनीता विवाद: पत्नी के आरोपों पर अभिनेता का पलटवार, बोले-‘जो दिखता है, सच हमेशा वैसा नहीं होता’

March 07, 2026

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (famous Bollywood actor Govinda)और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा(his wife Sunita Ahuja) के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया(now become a topic of public discussion) है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपने पति पर गंभीर आरोप(made serious allegations) लगाए हैं। उनका कहना है कि गोविंदा किसी नई (new actress)एक्ट्रेस(Govinda is in a relationship) के साथ रिश्ते में हैं और इस वजह से परिवार को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है।

सुनीता ने कहा कि साल 2025 उनके परिवार के लिए बेहद कठिन रहा। उनका मानना है कि 63 साल की उम्र में गोविंदा को अपने परिवार, बच्चों(family, children, and future responsibilities,) और भविष्य की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसी बातों में उलझना चाहिए जो परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाए। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही कुछ लड़कियां बड़े सितारों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करती हैं।

दूसरी ओर, इन आरोपों पर गोविंदा ने काफी संयमित और दार्शनिक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वे किसी को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा नहीं करना चाहते। उन्होंने इशारों में कहा कि कई बार लोग खुद को बेहद ईमानदार दिखाते हैं, लेकिन उनकी वफादारी कहीं और होती है।

अभिनेता ने यह भी कहा कि किसी के दर्द का दिखावा और असलियत अलग-अलग हो सकती है। उन्होंने इस पूरे विवाद में उस नई अभिनेत्री का भी आभार जताया, जिसने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा और चुप्पी बनाए रखी। गोविंदा के मुताबिक, विवाद को बढ़ाने के बजाय सम्मान और शांति बनाए रखना ज्यादा जरूरी है।

गोविंदा ने आगे कहा कि किसी को अपमानित करने या नीचा दिखाने से किसी की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ती। उनका मानना है कि इंसान को अपने काम और जीवन की सकारात्मक दिशा पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं सुनीता आहूजा को उम्मीद है कि आने वाले समय में हालात सुधरेंगे। उनका कहना है कि वह चाहती हैं कि गोविंदा परिवार की अहमियत को समझें और अपने बच्चों तथा घर की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।

  • फिलहाल, बॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी के बीच चल रहा यह विवाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि दोनों अपने मतभेदों को सुलझा पाते हैं या यह विवाद आगे और बढ़ता है।

    Share:

  • T20 World Cup: चैम्पियन पर होगी पैसों की बारिश, हारने वाली टीम को क्या मिलेगा?

    Sat Mar 7 , 2026
    अहमदाबाद. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 का फाइनल (Final) रविवार (8 मार्च) को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस खिताबी मुकाबले में भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीमें आमने-सामनें होंगी. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से परास्त किया था. वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved