img-fluid

महागठबंधन ने बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

October 23, 2025


पटना । बिहार में महागठबंधन (Grand Alliance in Bihar) ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया (Declared Tejaswi Yadav as Chief Ministerial Candidate) । इसके साथ ही मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया।


महागठबंधन की गुरुवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करनी होगी। पिछले चुनाव में हम लोग थोड़े सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाए थे। इस बार हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार ही नहीं, पूरे देश की हालत खराब है। उन्होंने भाजपा पर धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर प्रदेश के चुनाव में उनका मॉडल अलग होता है और उसी मॉडल के जरिए वे चुनाव मैदान में जाते हैं। भाजपा झूठे वादे और विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता पाना चाहती है। आज बिहार में बेरोजगारी बढ़ गई है। छात्र, युवा, किसान, महिलाएं और आम लोग परेशान हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। प्रदेश में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच है।

Share:

  • 1 नवंबर को केरल को अत्यधिक गरीबी मुक्त राज्य घोषित करेंगे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

    Thu Oct 23 , 2025
    तिरुवनंतपुरम । मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) 1 नवंबर को (On November 1) केरल को अत्यधिक गरीबी मुक्त राज्य घोषित करेंगे (Will declare Kerala an extreme Poverty-free State) । इस लक्ष्य को प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य होने के साथ-साथ, केरल इस लक्ष्य को प्राप्त करने वाला दुनिया का दूसरा क्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved