img-fluid

ग्रैंड फिनाले: बिग बॉस 19 की ट्रॉफी की सामने आई पहली झलक

December 05, 2025

मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुंच गया है। इस शनिवार यानी 7 दिसंबर को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले (Grand finale) होने वाला है। आखिरी मुकाबला टॉप 5 कंटेस्टेंट जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल शामिल है। शो का ग्रैंड फिनाले हर सीजन की तरह शानदार होने वाला है। कई डांस परफॉरमेंस, कई सेलेब्रिटी इस खास मौके पर नजर आने वाले हैं। इस बीच बिग बॉस 19 की शानदार ट्रॉफी की भी पहली झलक सामने आ गई जो खास है।



  • बिग बॉस की ट्रॉफी
    हर सीजन की जीत की ट्रॉफी हमेशा खास रही है। उस ट्रॉफी का डिज़ाइन किसी खास संदेश के साथ होता है। जैसे रुबीना दिलैक जब जीतीं थीं तो उन्हें बिग बॉस की आंख वाली ट्रॉफी दी गई थी। तेजस्वी प्रकाश को पंखो वाली, सिद्धार्थ शुक्ला को BB के डिज़ाइन वाली। अब जो ट्रॉफी जीतने वाले को दी जाएगी उसे दो हाथों की तरह घर के डिज़ाइन में ढाला गया है। दोनों हाथों को आपस में जोड़ते हुए बीच में BB लिखा हुआ है। जैसे कोई घर का आकार दिया गया हो।

    मालती का एविक्शन

    मौजूदा ट्रैक की बात करें तो मालती चाहर को मिड वीक एविक्शन में शो से बाहर कर दिया गया है। मालती टॉप 6 कंटेस्टेंट में सबसे पीछे चल रही थीं। गेम में उन्हें कम ही शामिल देखा गया था। मालती के जाने से उनके दोस्त प्रणित मोरे दुखी हुए। मालती ने शो की शुरुआत में तान्या मित्तल की असलियत घरवालों को दिखाने की कोशिश की थी। शुरुआत में दोनों को एक दूसरे के साथ दुश्मनी निभाते देखा गया था। लेकिन शो के अंत तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब शो के बाहर भी ये दोस्ती नजर आती है या नहीं ये देखना मजेदार होगा।

    ग्रैंड फिनाले

    बता दें, बिग बॉस का फिनाले एपिसोड इस 7 दिसंबर यानी शनिवार को होने वाला है। कंटेस्टेंट को परफॉरमेंस देनी होंगी, पुराने कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे। वहीं टॉप 5 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अमाल मलिक एक दूसरे को कड़ी चुनौती देते नजर आने वाले हैं। इन पांचों में से कौन जीत के नजदीक पहुंचता है ये देखना मज़ेदार होने वाला है।

    Share:

  • सिर्फ आज कैंसिल हुईं IndiGo की 400 से अधिक फ्लाइट्स, जानिए कहां-कहां असर

    Fri Dec 5 , 2025
    नई दिल्ली. इंडिगो (IndiGo) ने 400 से ज़्यादा फ़्लाइट्स (400  flights) कैंसिल कर दी हैं. इंडिगो ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) और दूसरे एयरपोर्ट (airport) पर 400 से ज़्यादा फ़्लाइट रद्द की हैं, जिसके कारण अलग-अलग एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ है. इससे पहले भी इंडिगो की 500 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved