
महिदपुर। थल सेना में अपनी उल्लेखनीय सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर नगर पहुँचे सैनिकों का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त होकर नगर लौटे दो वीर सिपाहियों का नगरवासियों ने जोशीला स्वागत किया। इनके सम्मान में शहर के विजय स्तंभ चौराहे से जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गो पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका जगह जगह स्वागत किया। भारतीय थल सेना से रिटायर्ड हुए सिपाही सुरेशसिंह भभूतिया व ठाकुर दिलीपसिंह बुधवार को सेवानिवृत्ति के बाद महिदपुर आये। नगर आगमन पर पूरे शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजय स्तम्भ से जुलूस निकाला गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved