img-fluid

बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ी राहत, इस बार अमरनाथ यात्रा में मिलेगी हेलीकॉप्टर सेवा

May 10, 2026

जम्मू। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2026) पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बड़ी राहत की खबर है। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा फिर से उपलब्ध रहेगी। पिछले साल सुरक्षा कारणों और पहलगाम आतंकी हमले के बाद हेली सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने इसे फिर से मंजूरी दे दी है।

हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा (Amarnath Cave) पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, बीमार और समय की कमी वाले यात्री हेलीकॉप्टर सेवा को प्राथमिकता देते हैं। इस सुविधा से श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से कुछ ही मिनटों में गुफा के नजदीक पहुंच सकते हैं।

जून के मध्य में जारी होंगी टिकट दरें

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार हेलीकॉप्टर टिकटों की कीमतों की घोषणा जून के मध्य तक कर दी जाएगी। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगी।



  • ऑनलाइन बुकिंग:
    श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ही बुक होंगे टिकट टिकटों की दर तय हो जाने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल की आवश्यकता होगी।

    पिछले साल बंद कर दी गई थी सेवा

    बीते वर्ष पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। इसके चलते हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि इस बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के बाद हवाई सेवा फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है।

    28 अगस्त तक चलेगी यात्रा

    इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। प्रशासन का मानना है कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

    ये होंगे हेली सेवा के रूट
    बालटाल रूट : नीलग्रथ – पंजतरणी – नीलग्रथ
    पहलगाम रूट : पहलगाम – पंजतरणी – पहलगाम

    श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी Sushil Kesar ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा और टिकट दरें जल्द घोषित कर दी जाएंगी।

    Share:

  • जब सेट पर टूट गया अक्षय खन्ना का सब्र, सह-कलाकार की बेइज्जती देख गुस्से में प्रोड्यूसर को लगा दी फटकार

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली । फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को हमेशा एक ऐसे अभिनेता के रूप में देखा गया है जो कम बोलते हैं, विवादों से दूर रहते हैं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं। उनकी यही सादगी और गंभीर व्यक्तित्व उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है। लेकिन एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved