img-fluid

ग्रीनफील्ड नोएडा हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का डिजाइन तैयार, 4 देशों की कंपनीयां मिलकर बनाएंगी

December 13, 2020

नई दिल्लीः हाल ही में स्विटजरलैंड के डेवलपर ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ने जेवर में ग्रीनफील्ड नोएडा हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल का डिजाइन तैयार करने के लिए चार कंपनियों के गठजोड़ का चयन किया है. यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डैनियल बिर्चर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने एक डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी.

उन्होनें बताया की हमने तीन अंतरराष्ट्रीय दलों को प्रस्ताव देने के लिए आमंत्रित किया है कि वे इस हवाई अड्डे को कैसे डिजाइन करेंगे. इस दौरान हम कार्यकुशलता, कुल शून्य उत्सर्जन, डिजिटल हवाई अड्डे और कुछ अन्य बातों पर ध्यान दिया है. वाईआईएपीएल ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और वे जेवर में नोएडा हवाई अड्डे का विकास कर रही है.

बिर्चर ने कहा है कि हमने नॉर्डिक, ग्रिम्सशॉ, हैप्टिक और एसटीयूपी के गठजोड़ वाले दल को चुना, जिसमें नॉर्वे, ब्रिटेन और भारत की चार कंपनियां शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस दल के सदस्यों ने हैदराबाद हवाई अड्डे और नए इस्तांबुल हवाई अड्डे को डिजाइन किया है और अब जेवर हवाई अड्डे को डिजाइन करने की तैयारी में है

Share:

  • CBI सुरक्षा में रखा 103 Kg सोना गायब, 45 करोड़ थी कीमत

    Sun Dec 13 , 2020
    चेन्नई । भारत की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप खुद हैरान हो जाएंगे. दरअसल, सीबीआई की कस्टडी में रखा हुआ 45 करोड़ रुपये कीमत का 103 किलो सोना (Gold) गायब हो गया है. इस सोने को सीबीआई ने चेन्नई में छापेमारी के दौरान जब्त […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved