
इंदौर। आज कई प्रवासी भारतीय (Pravasi Bhartiya) और अन्य देशों के राष्ट्रपति ट्रेंचिंग ग्राउंड (Trenching Ground) जाकर अलग-अलग प्लांट का निरीक्षण क रेंगे। बड़ी संख्या में वहां रेगपिकर्स (Ragpickers) और कर्मचारियों निर्धारित ड्रेस में मौजूद रहकर अतिथियों को तमाम जानकारियां बताएंगे। इसके लिए वहां पूरे परिसर में चप्पे-चप्पे पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ रंगोली (Rangoli) बनाने के कार्य चलते रहे।
हालांकि कई अतिथियों का कल ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते वहां निरीक्षण टल गया था, जो अब आज शाम 5 बजे होगा। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कई प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ गुयाना के राष्ट्रपति और अन्य कई प्रमुख अतिथि ट्रेंचिंग ग्राउंड के सीएनजी और अन्य प्लांट का दौरा करेंगे। वहां बड़ी संख्या में निगम ने कचरा छंटाई कार्य के लिए रेगपिकर्स की भर्ती की थी। इसके अलावा प्लांट में कचरे से खाद बनाने और अन्य कई संयंत्रों का सफल संचालन किया जा रहा है। वहां वेस्ट मटेरियल से बनाई गई कलाकृतियां भी प्रदर्शित की जाएगी और उनके बारे में जानकारी देने के लिए कई अधिकारी और एनजीओ की टीमें भी तैनात रहेंगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved