img-fluid

कल से शुरू हो रही गुप्‍त नवरात्रि, जानें पहले दिन किस मुहूर्त में करें घटस्‍थापना

June 29, 2022

नई दिल्ली। नवरात्रि साल में चार बार आती है। जिसमें से दो मुख्य नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। माघ व आषाढ़ मास में मनाई जाने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। अश्विन व चैत्र महीने में प्रमुख नवरात्रि आते हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना(Worship) की जाती है। आषाढ़ मास (ashadh month) में पड़ने वाला त्योहार गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा के उपासकों के लिए खास होता है। आषाढ़ मास के नवरात्रि में मां दुर्गा (Maa Durga) के नौ स्वरूपों की उपासना गुप्त तरीके से की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि(Gupt Navratri ) कहा जाता है। इस साल गुप्त नवरात्रि 30 जून, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त-
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मां आदि शक्ति को समर्पित त्योहार गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा। 29 जून को सुबह 08 बजकर 21 मिनट से 30 जून की सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 जून को सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।



मां दुर्गा को गुप्त नवरात्रि के पहले दिन लगाएं भोग-
मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा नौ दिनों तक की जाती है। मां का प्रिय भोग लगाने से आदि शक्ति जगत जननी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गाय के घी से बनी सफेद चीजों व मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन मां के चरणों में गाय का घी अर्पित करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है।

गुप्त नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए-
किसी का बुरा न सोचें।
तामसिक भोजन न करें।
किसी का नुकसान करने के उद्देश्य से पूजा न करें।
लहसुन-प्याज भूल से भी न खाएं।
क्रोध न करें।
वाद-विवाद से दूर रहें।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच या सत्‍यता की पुष्टि नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

  • RRR ने हॉलीवुड में भी जमकर मचाई धूम, इस खास अवॉर्ड के लिए बेस्ट पिक्चर कैटिगरी में हुई नॉमिनेट

    Wed Jun 29 , 2022
    डेस्क। साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ का डंका विदेश में भी बज रहा है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश में धमाल मचाने के बाद विदेशी सरजमीं पर देश का नाम रोशन कर रही है। हाल ही में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने साल 2022 के मिडसीजन अवॉर्ड्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved