अक्टूबर माह ग्रह-नक्षत्रों (planetary constellations) की चाल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही शुक्र (Venus) और वक्री बुध (retrograde mercury) का राशि परिवर्तन हो गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।
वहीं अगर गुरु के चाल की बात करें तो गुरु को सुख-समृद्धि और ज्ञान का कारक माना जाता है। वर्तमान में गुरु वक्री अवस्था में मकर राशि पर संचार कर रहे हैं। शनि की स्वराशि मकर में गुरु 120 दिन बाद मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु 20 जून 2021 को कुंभ राशि में वक्री हुए थे। गुरु 120 दिन बाद अब मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर 2021, मंगलवार को गुरु वक्री से मार्गी होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved