img-fluid

हैवान बनी मां! अपनी ही 2 बेटियों का गला दबाकर कर दी हत्‍या

August 17, 2025

उज्‍जैन। मध्यप्रदेश के उज्जै (Ujjain)न जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त मां (Deranged mom) ने अपनी दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों को मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए पहुंचाया गया है। यहां शनिवार को दोनों बालिकाओं के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां घर पर खेल रही थी, इसी दौरान मां ने पीटा और हत्या कर दी।



मामला उज्जैन जिले के महिदपुर का है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला पूजा घर में अपनी चार साल की उमा और आठ महीने की अनिष्का बेटियों के साथ अकेली थी। बताया जाता है कि घटना उसी दौरान हुई है। घटना का पता तब चला जब जब पिता घर लौटे इस दौरान महिला की जेठानी घर पहुंची ओर लाश की सूचना पहले गांव के चौकीदार को बताया उसके बाद फिर पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार मां पूजा, पति अशोक बंजारा की तीन बेटियां हैं सात साल, चार साल और आठ महीने की और उसने चार साल और आठ महीने की बेटियों की हत्या गला दबाकर की।

इस मामले की जानकारी देते हुए महिदपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र परिहार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है। महिला को हिरासत में लिया गया है और हत्या के कारण की तलाश किया जा रहा है।

Share:

  • जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति पर उठे सवाल, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

    Sun Aug 17 , 2025
    कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी, अवसरवादियों को मिला मौका इन्दौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर संगठन के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के लिए बरसों से संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को एक बार फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved