
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते नए सिरे से पूरा परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया
इन्दौर। लोक शिक्षण संचनालय ने कोरोना वायरस के बीच स्कूलों में अर्द्धवार्षिकी परीक्षा का नए सिरे से कार्यक्रम घोषित किया है। संचनालय के अनुसार स्कूलो मेंअर्द्धवार्षिकी परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान स्कूलों में कोरोना वायरस की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
आयुक्त जयश्री कियावत द्वारा इस संबंध में सभी स्कूलो को एक परिपत्र जारी किया है, जिसके हिसब से स्कूलो को अर्द्धवार्षिकी की परीक्षा की तैयारी करना है। सभी सरकारी स्कूलो में 1 फरवरी से शुरू होगी, जबकि निजी स्कूलों को अपनी सुविधा के् हिसाब से परीक्षाएं आयजित करने का अधिकार दिया गया है। परीक्षा का समय का निर्धारण भी संचनालय ने किया है। 9वीं, 10वीं की परीक्षा सुबह के सत्र में और 12वीं की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे के सत्र में होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा का पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र भी संचनालय द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं विभाग ने 9वीं और 11वी की वार्षिक पीरक्षा की तिथि भी घोषित की है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा अप्रैल माह में होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved