
उज्जैन। ढाँचा भवन में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह अपने घर में फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। जब उसका भाई कमरे में गया तो उसकी लाश लटकी देखी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि मंडी में हम्माली का काम करता था। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि ढाँचा भवन में रहने वाले मनोज पिता रामदयाल ललावत उम्र 45 साल मंडी में हम्माली का काम करता था। आज सुबह उसने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसका भाई घनश्याम कमरे में गया को उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी था तथा उसकी पत्नी 10 साल पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी है। उसकी बेटी उसी के साथ रहती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved